जौनपुर, अप्रैल 17 -- जफराबाद। क्षेत्र के करमही गांव में गुरुवार की देर रात को दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू किया। अगलगी में करीब ढाई लाख रुपये का सामान जल गया। क्षेत्र के रत्तीपुर निवासी उमेश विश्वकर्मा की करमही बाजार में वायरिंग पाइप, जूता और चप्पल की दुकान है। रोज की तरह उमेश रात में दुकान बंद कर घर चले गए। रात के लगभग साढ़े दस बजे अचानक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आस-पास के लोगो ने आग लगने की सूचना उमेश को दी। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस को सूचना दिया। देखते ही देखते तेज लपटों ने दुकान में सामान को राख कर दिया। उमेश विश्वकर्मा के मुताबिक आग से लगभग ढाई लाख रुपए का सामान जलकर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.