मऊ, अप्रैल 5 -- पहसा,हिन्दुस्तान संवाद। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अहिरौली में शनिवार की दोपहर में बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से गेहूं के खेत में आग लग गई। हालांकि ग्रामीण तत्काल आग बुझाने में जुट गए, वहीं फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। जिससे भारी नुकसान नही हुआ। तब भी आधा दर्जन किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।अहिरौली निवासी किसान दुर्ग विजय यादव, चंद्रमा यादव, सुभाष, अजीत और मास्टर साहब की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आग पास की बस्ती तक फैल सकती थी और बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं लेखपाल राघवेंद्र उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। और शासन स्तर से मिलने वाला मुआवजा जल्द ही प्रभावित किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.