शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी के सामान जल कर राख
आजमगढ़, सितम्बर 14 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रुदरी गांव में रविवार की सुबह विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग से घर में रखे खाद्यान्न, कपड़े, नकदी सहित गृहस्थी का सामान जल कर नष्ट हो गया। काफी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मौके पर फायर बिग्रेड टीम भी पहुंची थी। रुदरी गांव निवासी हौसला राजभर का एक कमरे का मकान है, मकान के आगे टीनशेड लगा कर लोग निवास करते हैं। परिजन का कहना है कि रविवार को सुबह सभी लोग कमरे से बाहर थे , तभी घर मे अचानक धुंआ निकलता देख कमरे की तरफ दौड़े, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। धुएं के चलते कमरे में दिखाई नहीं दे रहा था। आस पास के ग्रामीण मौके पर जुट गये और बाहर से पानी फेकना शुरु किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.