औरैया, मई 23 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बा बिधूना के मंतरा मार्केट स्थित एक मोबाइल दुकान में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।दोंडापुर निवासी सर्वेश कुमार के पुत्र किशन बाबू मंतरा मार्केट में 'किशन मोबाइल' नाम से दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह वह रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान बंद करने के लगभग एक घंटे बाद उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- शंभूगंज बाजार में फ्लावर्स दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति का नुकसान सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो दुकान से तेज लपटें निकल रही थीं और अंदर रखा सामान धू...