गंगापार, मई 1 -- इलाके के ग्राम सुल्तानपुर खास स्थित फोरलेन पर एक मॉल में सुबह आग लग गई। स्थानीय लोगों ने अग्नि शमन दल के सहयोग से आग पर काबू पाया। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर खास स्थित हाईवे स्थित शुक्रवार को भोर में एक मॉल के दूसरे तल पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। मॉल में रखे रेडीमेड कपड़े धू धू कर जलने लगे। धुआं देख कर स्थानीय लोग आग बुझाने लगे। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर आए अग्नि शमन दल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फिर भी लाखों का सामान जल कर राख हो गया। मॉल मालिक लाल बहादुर साहू ने मऊआइमा थाना में इत्तेफाकिया तजकरा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.