कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर, संवाददाता। काकादेव स्थित पामेला गेस्ट हाउस के परिसर में बने मेट्रो के स्टोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। वहां रखे ज्वलनशील पदार्थों में धमाकों की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे गेस्ट हाउस भी आग की चपेट में आ गया। मेट्रो और गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया। पुलिस और दमकल को आग की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। काकादेव निवासी महावीर प्रसाद पांडेय का पामेला गेस्ट हाउस है। मैनेजर नितिन अवस्थी ने बताया कि गेस्ट हाउस के बाहर बनी तीन दुकानों को मेट्रो ने करीब तीन साल के लिए किराये पर ले रखा है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शार्ट सर्किट से मेट्रो के स्टोर में आग लग गई। वहां रखे ज्वलनशील पदार्थों के ड्रमों में धमाक...