शार्ट सर्किट से मारूति वैन में लगी भीषण आग
मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- क्षेत्र के वाजिदपुर तिगरी में रविवार दोपहर शार्ट सर्किट से मारूति वैन में आग लग गई। अचानक आग लगने से वैन में बैठे सवारियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। सवारियों के वैन से कूद जाने के बाद वाहन बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन लाइन के पोल में जा टकराई, जिससे वाहन के बिजली पोल से टकराने से बिजली पोल में भी आग लग गई। ठीक समय सवारियों के वाहन से कूद जाने से बड़ा हादसा टल गया। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत महमूदपुर तिगरी निवासी मुस्तफा शादी में शिरकत करने के लिए वाजिदपुर तिगरी गए थे, लौटते समय दोपहर करीब 3 बजे अचानक मारुति वैन में आग लग गई और गाड़ी बिजली पोल से टकरा गई, जिससे वाहन में बैठे ड्राइवर मुस्तफा, ईदउल, जीनत, उजमा, रशीदा आदि ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। यह भी पढ़ें- 500 रुपये की दिहाड़ी और चली गई जान, शादी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.