जौनपुर, मई 31 -- जफराबाद। थाना क्षेत्र के कोड्डा गांव में रविवार की शाम शार्ट सर्किट से एक मड़हे में आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक गाय की मौत हो गई और तीन मवेशी झुलस गए। शिवनाथ शुक्ल ने अपने दरवाजे पर पशुओं को बांधने और चारा, भूसा रखने के लिये मड़हा बना रखा था। शॉर्ट सर्किट से एक मड़हे में अचानक आग लग गई। परिजनों ने किसी तरह लपटों के बीच मवेशी को मड़हे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसी एक गाय की मौत हो गई। ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। सूचना पर पुलिस और फायर विभाग भी पहुंची। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर की चिंगारी से तीन घर राख, मवेशी झुलसे क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए घटना की जानकारी ग्राम प्रधान ने लेखपाल को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...