बागपत, मार्च 11 -- बागपत। पंखे में शार्ट सर्किट होने से रात में एक घर में आग लग गयी। घर में सो रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि आग में लाखों रुपये का सामान जल गया। रटौल निवासी रशीद पुत्र अलीमुद्दीन के घर में एक कमरे में उसका पुत्र इमरान सोया हुआ था जबकि परिजन दूसरे कमरे में सोये थे रात के समय पंखे में शार्ट सर्किट होने से आग लग गयी। पंखे से समीप बंधे कपड़े में आग लगने से आग पूरे कमरे में फैलने लगी। जब इमरान की आंख खुली तो वह शोर मचाता हुआ बाहर भागा। उसकी आवाज सुनकर अन्य परिजन भी पहुंच गये और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग बेड, कपड़े और अलमारी को चपेट में ले चुकी थी। पीड़ित ने बताया कि आग से लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.