बागपत, अप्रैल 16 -- पांची गांव में शार्ट सर्किट होने से एक मकान में आग लग गई। आग में लाखों रुपये का टैंट का समान, नगदी और जेवरात जलकर राख हो गए। पीड़ित ने बताया कि आग में 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। पांची निवासी जयकुमार पुत्र बीरसिंह ने बताया कि वह परिजनों के साथ खेत पर गेहूं काटने के लिए गया था। घर पर बेटे मोनू की पत्नी कविता अकेली थी। उसने बताया कि 10 बजे बिजली आई, तो शार्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग लग गई। उसने शोर मचाया, तो पडौस के लोग इखट्टा हो गये। सूचना मिलते ही जयकुमार भी खेत से परिवार सहित वापस लौट आया और पडौस के लोगों के साथ आग बुझाने में जुट गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक घर में रखा समान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने बताया कि वह टैंट का काम करता है। आग में करीब पांच लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.