शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, मां-बेटे झुलसे
बांदा, अगस्त 31 -- पुनाहुर। बिसंडा थाना क्षेत्र के थनैल गांव में रविवार रात शार्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। उस समय सभी लोग सो रहे थे। नींद खुली तो पूरा घर आग से घिर गया। पशुओं को बचाने में दो लोग झुलस गए। घर-गृहस्थी का सामान जल गया। परिजनों का आरोप है कि ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। कई बार कहने के बाद भी नहीं हटाई गई। थनैल गांव निवासी रामलाल कुशवाहा पुत्र गितवा ने बताया मकान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरी है। रात एक बजे केले के पेड़ के तार से टकराने के बाद शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद घर में आग भड़क उठी। यह भी पढ़ें- Banda News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, दो झुलसे आग लगने के समय परिवार के लोग सो रहे थे। अचानक आग देख दीपक व उसकी मां राजरानी की नींद खुली। सभी लोग बाहर भागे और दोनों पशुओं को बचाने के लिए खूंटे से खोलने लगे, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.