गाजीपुर, दिसम्बर 18 -- गाजीपुर। शहर कोतवाली के नवाबगंज इलाके में गुरुवार की शाम एक मकान के दूसरे तल पर अचानक से आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और 112 पुलिस को दी। शहरी इलाके में सीवर पाइप लाइन की वजह से सड़कों की खुदाई के चलते फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटे लेट से पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। नवाबगंज मोहल्ले में विश्वनाथ सेठ के मकान में शाम पांच बजे दूसरे तल पर जहां पर उनके फर्नीचर और अन्य सामान रखे हुए थे। उसमें शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते-देखते आग की लपटे घर के बाहर आने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 और फायर विग्रेड को सूचना दिया। 112 मौके पर पहुंचकर तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.