सोनभद्र, जून 29 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लोहांड़ी गांव में स्थित एक बैंक में आग लग जाने से लाखों रुपये का सामान जल गया। घटना सोमवार के भोर की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे बैंक कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घोरावल के लोहांड़ी गांव मे आर्यावर्त बैंक की शाखा संचालित है। बैंक में भोर के वक्त आग लग गई। नीचे रोशनदान से धुँआ ऊपर उठने लगा तो ऊपर निवास कर रहे लोगों को घटना का आभास हुआ। धुँआ देखकर तत्काल घर के लोग नीचे उतरे और देखा कि भीतर से धुआं तेजी से निकल रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने एक बैंक कर्मचारी को दी। उसके माध्यम से शाखा प्रबंधक व स्टाफ को फोन पर घटना की जानकारी दी गई। जानकारी होते ही बैंक के स्टाफ वहां पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जै...