देवरिया, दिसम्बर 20 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के विकास रोड स्थित स्टेट बैंक की शाखा में गुरुवार को रात को शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आगजनी की जानकारी सुबह शाखा खुलने पर हुई। हालांकि इस घटना में केवल एक डेस्कटाप सहित कुछ अन्य उपकरण जलकर राख हो गया। एसबीआई की शाखा काम काज के बाद गुरुवार को बंद हो गया। देर रात शाखा में शाट सर्किट से आग लग गयी। आगलगी की घटना की जानकारी सुबह लोगों ने शाहुंखा के कर्मियों को दी। सुबह पहुंचे कर्मियों के ताला खोलने पर एक कम्प्यूटर सेट सहित कुछ अन्य उपकरण जलकर राख हो गए थे। शुक्रवार को काम काज भी प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.