फतेहपुर, अप्रैल 10 -- जहानाबाद/खागा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को बिजली शार्ट सर्किट और स्पार्किंग के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की दो घटनाएं सामने आई हैं। जिनमें किसानों की करीब पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। जहानाबाद थाना क्षेत्र के नोनारा गांव निवासी रामप्रताप साहू व स्व. नरवेश उत्तम के खेतों में शाम को अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक करीब साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। उधर, खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा के पास शुक्रवार दोपहर हाईवे किनारे स्थित खेतों में बिजली लाइन से निकली चिंगारी से आग भड़क उठी। जिससे मझिलगांव निवासी शिवमोहन व अड़ारपर निवासी रामनाथ की करीब डेढ़ बीघा फसल आग की भेंट चढ़ गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.