आजमगढ़, अप्रैल 17 -- बरदह, आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के गोपालपुर ठेकमा गांव निवासी राजेश यादव पुत्र बहादुर यादव के पशुशाला में गुरुवार की रात को बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से पशुशाला में बंधी तीन बकरियां जलकर मर गई। जबकि चार बकरी और एक बछिया झुल गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। पीड़ित गृह स्वामी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच पड़ताल की। यह भी पढ़ें- पड़री गांव में शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में लगी आग यह भी पढ़ें- पड़री गांव में शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में लगी आग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...