शार्ट सर्किट से परचून गोदाम में लगी आग, साढ़े चार लाख का माल राख
कन्नौज, मई 30 -- कन्नौज। शहर में शनिवार की तड़के परचून गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हाड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच तकरीबन साढ़े चार लाख का माल जल कर राख हो गया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। सदर कोतवाली की तलैया चौकी क्षेत्र के मोहल्ला पकड़ियाटोला निवासी हिमान्शू गुप्ता पुत्र अरूण कुमार ओमर की अजयपाल रोड पर परचून की दुकान है। हिमान्शू ने दुकान में निर्माण कार्य करवाने के लिये दुकान का पूरा माल हरीनगर स्थित गोदाम में रखवा दिया था। शुक्रवार की देररात गोदाम बन्द कर घर चला गया था। शनिवार तड़के किसी तरह शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लग गई। वहां मौजूद परचून का सामान धू-धू कर जलने लगा। गोदाम से धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों की नींद टूट गई और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.