कुशीनगर, अप्रैल 6 -- सुकरौली, हिन्दुस्तान संवाद।हाटा कोतवाली के पिड़रा के भीखा टोले में शनिवार की देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से निकली चिनगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग के कारण अगल-बगल के गांवों की लगभग 70 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।हाटा तहसील के पिड़रा के भीखा टोले में शनिवार की देर रात बिजली पोल के तार से निकली चिनगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इसी बीच रात में चल रही तेज हवा से गेहूं की फसल में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही पल में आग बगल के गांव परसिया व बेलही के खेतों तक पहुंच गई और गेहूं की फसल जलने लगी। आसपास के ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। इस आगलगी की घटना में पिड़रा, परसिया व बेलही के दर्जनों किसानों की लगभग 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आगलगी की घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.