शार्ट सर्किट से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर राख
अंबेडकर नगर, जून 25 -- दुलहूपुर, संवाददाता। कटका थाना क्षेत्र के अमोला बुजुर्ग (ढेकुलहिया) गांव में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो परिवारों का छप्परनुमा मकान और गृहस्थी का सामान राख हो गया। गांव निवासी बांकेलाल निषाद पुत्र लोकई तथा राजाराम पुत्र किरोधन के छप्परनुमा मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर में रखा गृहस्थी का सामान नष्ट हो चुका था। अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को आर्थिक सहायता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.