कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। नजीराबाद थानाक्षेत्र के कौशलपुरी में रहने वाले प्रांजल शर्मा स्टूडियो चलाते हैं। उन्होंने बताया कि घर के पास सनातन धर्म मंदिर वाली गली में कार खड़ी की थी। तभी शुक्रवार सुबह शार्ट सर्किट से अचानक तार टूटा और चिंगारी कार के ऊपर आ गिरी। जिससे उनकी कार जलकर राख हो गई। उन्होंने केस्को पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया है, बहरहाल आपका अपना अखबार ''''हिन्दुस्तान'''' वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.