देवरिया, मार्च 28 -- भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम सोनारी में शुक्रवार शाम को गेहूं के खेत में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।गांव के दक्षिण तरफ शत्रुघ्न सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह का खेत है। उनके खेत से बिजली का तार गुजर रहा है। शाम को पांच बजे बिजली आपूर्ति हुई। तेज हवा के चलते शत्रुघ्न सिंह के खेत मे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में रामबहादुर सिंह पुत्र रामप्यारे सिंह का 15 कट्ठा, शत्रुघ्न सिंह, रामज्ञान सिंह, भरत सिंह पुत्र गण राजेंद्र सिंह का 15 कट्ठा फसल जलकर राख हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.