सोनभद्र, अप्रैल 12 -- महुली, हिन्दुस्तान संवाद। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में रविवार की दोपहर शार्ट-सर्किट से ट्रैक्टर ट्राली में लदा गेहूं का बोझ जल गया। इससे किसानों को हजारों रुपये की क्षति हुई। किसान खेत से ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं का बोझ लादकर अपने घर ला रहा था। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव निवासी विरझु राम ने बताया कि वह अपने और पत्नी के हिस्से का गेहूं काटकर रविवार की दोपहर गांव के ही विकास यादव के ट्रैक्टर ट्राली में लादकर घर आ रहा था। ट्रैक्टर ट्राली पर लगभग 100 बोझ गेहूं लदा हुआ था। ट्रैक्टर उनके घर के पास पहुंचने ही वाला था कि सड़क के उपर से गुजरने बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे शार्ट-सर्किट से गेहूं के बोझ में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। आनन फानन में चालक ने किसी तरह ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.