शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग
हमीरपुर, मई 11 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के मोहल्ला हुसैनगंज नहरिया स्थित शेख चांद बाबा के पास सोमवार को विद्युत ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही मिनटों में रौद्र रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रांसफार्मर आग के गोले में तब्दील हो गया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग धीरे-धीरे ट्रांसफार्मर से जुड़ी विद्युत केबलों तक पहुंच गई। जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई। भीषण आग और धमाकों जैसी आवाजों से दहशत में आए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। मोहल्लेवासियों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी।विद्युत विभाग के लाइनमैन अबरार और शीलू मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जिसके बाद मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली। घटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.