शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर के नीचे लगी आग
भदोही, अप्रैल 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पुलिस लाइन के पास स्थित ट्रांसफार्मर के नीचे बुधवार की देर शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इस बीच लोगों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पा लिया। जानकारी होते ही बिजली विभाग ने आपूर्ति ठप की तो लोगों ने राहत की सांस ली। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक ट्रांसफार्मर से होकर गुजरे हाईटेंशन तार में इतना तेज शार्ट सर्किट हुआ कि उसकी चिंगारी से ट्रांसफार्मर के नीचे आग लग गई। ट्रांसफार्मर के नीचे आग लगते ही लोगों की बेचैनी बढ़ गई। संयोग अच्छा था कि ट्रांसफार्मर की जाली होने से आग अंदर प्रवेश नहीं कर पाया था। यह भी पढ़ें- भुरकुंडा में ट्रांसफार्मर केबुल में लगी आग ट्रांसफार्मर के नीचे धधकती आग के बीच ऊपर हाईटेंशन तार में भी शार्ट सर्किट होता रहा। इस बीच भदोही की तरफ से आ रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.