बुलंदशहर, जनवरी 12 -- नगर क्षेत्र के डीएम रोड स्थित शांति निकेतन कॉलोनी में मंगलवार शाम एक जूनियर इंजीनियर के घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना में कई जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय परिवार का कोई सदस्य उस कमरे में मौजूद नहीं था। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात अवर अभियंता क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि बीती 6 जनवरी को वह सरकारी कार्य से उच्चाधिकारियों के साथ क्षेत्र में गए हुए थे। शाम करीब 4 बजे शांति निकेतन स्थित उनके मकान में अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। तब तक कमरे में रखा पूरा सामान जल हो चुका था। पीड़ित जेई के अनुसार, आग से कमरे में रखे उनके कई महत्वपूर्ण कागजात जलाकर नष्ट हो गए। पीड़ित ने नगर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.