अयोध्या, अप्रैल 1 -- जाना बाजार। विद्युत शार्ट सर्किट के चलते मटौना की बाग के बगल किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काबू पाया। हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मटौना गांव के बाग के पास स्थित ग्रामीण शिवा पतन पुत्र राम अनुज के गेहूं के खेत में बुधवार की दोपहर दो बजे के आसपास विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अग्निशमनकर्मी संदीप यादव, बजरंगी, सुरेंद्र ने ग्रामीणों के साथ मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। परंतु इस दौरान लगभग एक बीघा के आसपास गेहूं की फसल जल गई। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.