शार्ट सर्किट से चलती बाइक में लगी भीषण आग
रामगढ़, अगस्त 10 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर फोरलेन स्थित स्थित कुरसे महुआ पतरा जंगल के समीप रविवार को शॉट सर्किट से एक पल्सर बाइक में अचानक लग गई। घटना सुबह तकरीबन सवा 11 बजे की है। बाइक सवार भदानीनगर से पतरातू की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक में आग लग गई। आग की बढ़ती लपटों को देखते हुए बाइक सवार ने बाइक से दूरी बना ली और फिर लापता हो गया। इस घटना की सूचना मिलने पर भदानीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बाइक जल कर खाक हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया। आगे बाइक के रजिस्टेशन नंबर (जेएच02आर-2172) के आधार पर पुलिस उसके वास्तविक मालिक का पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार बाइक गिद्दी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.