उरई, मई 19 -- उरई। संवाददाता शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी अधिवक्ता राजकुमार दोहरे के मकान में हृदय प्रकाश कई महीनों से किराए पर रहते हैं। सोमवार की रात उनके कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन आग से तब तक कमरे में रखा बेड, कुर्सी, अलमारी, सहित गृहस्थी का करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से सभासद के घर लगी आग, लाखों का नुकसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...