घाटशिला, मई 25 -- धालभूमगढ़। नूतनगढ़ पंचायत अंतर्गत जोरसोल गांव के बाघासोल टोला में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण शिव शंकर बास्के की लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। शिव शंकर बास्के के पुत्र सुकेश बास्के के अनुसार रविवार की सुबह के समय घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी जानकारी बच्चों ने दी। घटना में फ्रीज, अलमारी तथा उसमें रखे कपड़े एवं नगद राशि 70 हजार तथा घर में रखा 15 से 20 क्विंटल धान, पलंग, टेबल, चेयर, टेबल का पंखा और दैनिक व्यवहार में आने वाले सामान, नए कपड़े एवं जूता चप्पल भी जल गए। ग्रामीणों के सहयोग से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...