सोनभद्र, मार्च 11 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी गांव में बुधवार की सुबह चार बजे शार्ट-सर्किट से घर में आग लग गई। इससे घर में सो रहा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं आग से लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।घोरावल के टेढ़ी गांव निवासी अजय कुमार अपने परिवार के साथ मुम्बई में रहकर कार्य करता है। अजय का छोटा भाई 21 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र सियाराम उसके कमरे में सोता है। मंगलवार की रात भी संदीप बडे़ भाई के कमरे में सोया हुआ था। बुधवार की भोर लगभग चार बजे शार्ट-सर्किट से कमरे में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे कमरे में सो रहा संदीप चारों तरफ आग से घिर गया और आग की चपेट में आ गया। संदीप ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.