देवरिया, मार्च 17 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के पुराना बरहज मोहल्ले में रविवार की रात शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान एक महिला झुलस गई, जिसे इलाज के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग से घर रखा करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।राधेश्याम निषाद के घर के लोग रात को सोए हुए थे। मध्य रात्रि को अचानक दूसरी मंजिल पर आग लग गई। तपिश महसूस हुई तो गृह स्वामी की नींद खुली। उसने घर के सदस्यों को जगाया और शोर मचाने लगा। उनकी बहू प्रतिमा पत्नी धीरज निषाद आग बुझाने के उपर कमरे की तरफ दौड़ी। आग बुझाते समय वह लपटों की चपेट में आने से झुलस गई। उनका गला व चेहरा बुरी तरह जल गया। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। आसपास के लोग जब तक आग पर काबू पाते घर में रखे बेड, फ्रीज, टीवी, वाशिंग मशीन सहित अटैची और कपड़े जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.