लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- जेबीगंज कस्बे में मंगलवार रात व्यापारी सचित सक्सेना के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के चक्कर में घर के दो लोग झुलस गए। आनन फानन उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज हुआ। उधर अग्निकांड में व्यापारी का लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है। सचित सक्सेना ने बताया कि वह होलसेल किराने के व्यापारी हैं। घटना में घर में रखा किराने का सामान व घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। रात करीब तीन बजे मां विद्यावती को दूसरी मंजिल के एक कमरे से धुआं उठता दिखा। उन्होंने घर के बाकी लोगों को आग लगने की सूचना दी। आग बुझाने की कोशिश में अर्चना सक्सेना और रचित सक्सेना सामान्य रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.