शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, आठ लाख का नुकसान
मऊ, मई 17 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित मोहल्ला भुईलीपुर वार्ड नंबर 5 में शनिवार की देर रात लगभग 2.30 बजे शार्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में परिजनों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। काफी मशक्कत के बाद जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझ पाती तब तक घर में रखा डेढ़ लाख नकदी समेत कुल आठ लाख की क्षति हुई है। रविवार की सुबह राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर हुई क्षति का आकलन किया। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नगर पंचायत स्थित मोहल्ला भुईलीपुर वार्ड नंबर 5 में शनिवार की रात ढाई बजे वाहिद खां के मकान में शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.