मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- गांव कासमपुर खोला में घर में अचानक हुए शार्ट सर्किट से एक व्यक्ति के घर में आग लग गई। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। कासमपुरखोला निवासी मनोज कुमार उर्फ मातीराम के घर में मंगलवार की सुबह अचानक हुए शार्ट सर्किट से भयंकर आग। आग गई।आग ने घर के दो कमरे में रखे घरेलू सामान को चपेट में लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें देखकर घर में हड़कम्प मच गया।आग से कमरों में रखा लाखों की कीमत का फर्नीचर, कपड़े व अन्य सामान जल गया। इस दौरान रसोई में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर को ग्रामीणों ने बमुश्किल बाहर निकाला। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।ग्रामीणों के अनुसार आग से पीड़ित का कई लाख रुपयों का सामान जलकर राख हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.