वाराणसी, मार्च 31 -- कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। करधना गांव (भटुपुरवा) में मंगलवार दोपहर में खेत से कटाई के बाद मालवाहक पर रखे गेंहू का बोझ हाईटेंशन की चपेट में आने से राख हो गया। मालवाहक भी जलकर नष्ट हो गया। मालवाहक चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई। चालक गोविंद कुमार पटेल ने बताया कि पड़ोस के चाचा विश्वनाथ पटेल के गेहूं की कटाई के बाद फसल को लादकर दूसरे खेत ले जा रहा था। 11 हजार वोल्ट का तार काफी दिनों से लटका हुआ था। मालवाहक पर लदा गेंहू का बोझ तार से टच हो गया, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मालवाहक के साथ ही मुन्ना लाल पटेल का तीन बिस्वा, लल्लन पटेल का एक बिस्वा, राजकुमारी पटेल का साढ़े तीन बिस्वा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप से चालू करवाकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। जिला पंचायत सदस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.