फतेहपुर, मार्च 28 -- छिवलहा। हथगाम थाना क्षेत्र के अमिलिहापाल के मजरे लौदरा सहित आसपास के गांवों में शनिवार को हाईटेंशन लाइन में शार्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और आधा दर्जन से अधिक किसानों की पकी खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। अग्निकांड में लौदरा गांव के उमाशंकर व रविशंकर की दो-दो बीघा, महरुपुर के शिवपलटन, ज्ञान सिंह, रामकृपाल व सर्वेश की दो-दो बीघा और अमिलिहापाल के रामशंकर की करीब डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जल गई। बताया गया कि खेतों के पास लगे बिजली के पोल के फ्यूज से निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। आग की लपटें देख अमिलिहापाल, लौदरा, महरुपुर व चकभयहरनपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी-डिब्बों व लाठी-डंडों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.