गंगापार, अप्रैल 7 -- बसहरा, हिन्दुस्तान संवाद लालापुर के बसहरा पूरा ढोढवा गांव में मंगलवार की शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। इस अगलगी में करीब 10 बिस्वा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। घटना में जीवन लाल यादव, मुन्ना यादव (पुत्रगण स्वर्गीय अमृत लाल यादव) और हरिप्रसाद (पुत्र दानी यादव) के की फसल का नुकसान हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के समय हवा शांत थी, जिसके कारण आग ज्यादा फैल नहीं पाई। वरना, आसपास के खेतों में अभी भी फसल खड़ी है और कटाई का काम चल रहा है; अगर हवा तेज होती तो पूरा क्षेत्र इसकी चपेट में आ सकता था। धुआं उठता देख भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.