रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- दिनेशपुर, संवाददाता। चक्की मोड़ स्थित एक गारमेंट दुकान में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान जलकर राख हो गई। घटना रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गूलरभोज विक्रम नगर निवासी जितेंद्र कुमार चक्की मोड़ में किराये के कमरे में अपनी बहन के साथ रहकर गारमेंट की दुकान चलाते थे। देर रात अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने जब धुआं और आग की लपटें देखीं तो तुरंत अन्य व्यापारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी और स्थानीय लोग पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने से पहले ही दुकान में रखा सारा सामान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.