उन्नाव, अप्रैल 24 -- सोनिक, संवाददाता। दही थाना क्षेत्र स्थिति धर्मकांटा के पास शुक्रवार शाम उस समय अफरा तफरी मच गई। ज़ब एक खाली डीसीएम में आग लग गई। जिससे डीसीएम का केबिन सहित आगे का हिस्सा जल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से गुजर रहे वाहनों को वहां से सुरक्षित निकाला।कानपुर लखनऊ हाईवे स्थिति हंस धर्मकांटा के पास खाली डीसीएम में आग लग गई। चालक व खलासी ने जैसे ही केबिन में धुआं निकलता देखा तो गाड़ी किनारे खड़ी कर भाग कर अपनी जान बचाई। उसके बाद धू धू कर डीसीएम जलने लगा। जलते डीसीएम के फटते टायरों के धमाके की आवाज से कानपुर जाने वाले वाहन डीसीएम से दूरी बनाकर खड़े हो गए। इस दौरान लखनऊ बाईपास तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। जब डीसीएम की आग बुझने लगी, तब यातायात बहाल हुआ। हरियाणा के रेवाड़ी गांव निवासी डीसीएम चालक देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह द...