फतेहपुर, अप्रैल 24 -- बिंदकी। बिजली के शार्ट सर्किट से सरकारी गल्ले की दुकान में आग लग गई। कोटा से उठता धुआं देख लोगो की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। इसके बाद आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान हजारों की संपत्ति खाक हो गई। कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर रोड स्थित कुंदनपुर गांव में सड़क किनारे सरकारी कोटा की दुकान मौजूद है। जहां पर सुबह विद्युत के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटे बढ़ने के साथ धुएं का गुबार देख लोगो में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोटेदार शिवलाल मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग व पुलिस को जानकारी दे दी। विद्युत सप्लाई बंद कराने के बाद दमकल विभाग आग बुझाने में जुट गया। ग्रामीण भी सहयोग में आगे आए और आग बुझाने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.