फतेहपुर, दिसम्बर 26 -- बिजली के शार्ट सर्किट से एक कैंटीन में रात में आग लगने करीब डेढ़ लाख रुपये का समान जल गया। दुकान मालिक ने हादसे की पुलिस व हल्का लेखपाल को सूचना दी है। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के ब्लॉक मुख्यालय के बगल में स्थित दिव्य जलपान एवं स्वीट हाउस नाम की कैंटीन में बीते आधी रात बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे कैंटीन में रखा फ्रिज, वाई-फाई कैमरा, एलसीडी व अन्य तमाम समान सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल गई। दुकान मालिक अंकित गुप्ता निवासी ग्राम लखना खेड़ा के पिता रामलाल गुप्ता शुक्रवार भोर अपनी दुकान पहुंचे तो आग लगने की जानकारी हुई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। समाजसेवी अरविंद कुमार सक्सेना ने बताया कि आग लगने की घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को भी दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.