कानपुर, जनवरी 15 -- चकेरी। लालबंगला में गुरुवार रात एक पोल पर लगी केबिल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बाजार में अफरा तफरी मच गई। यह देख व्यापारियों ने केस्को समेत दमकल को सूचना दी। इसके बाद दमकल पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद केस्को ने केबिल की मरम्मत शुरू की। गनीमत रही कि आग यहां दुकानों तक नहीं पहुंची। इससे ब़ड़ा हादसा हो सकता था। यहां करीब 40 मिनट तक आपूर्ति प्रभावित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.