फतेहपुर, दिसम्बर 12 -- बहुआ। शार्ट सर्किट से किसान के कच्चे घर में आग से आनाज समेत लाखों रुपए की गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाकर काबू पाया। ललौली थाना के कोर्राकनक के मजरे ओनई गांव निवासी किसान शिवसागर प्रसाद के कच्चे घर में शुक्रवार को शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। आनन फानन ग्रामीणों ने हैंडपंप और सबमर्सिबल पंप चलवाकर आग बुझाई। लेकिन तब तक किसान के घर में रखा करीब 10 कुंतल अनाज, 15 कुंतल भूसा, चार चारपाई, रजाई गद्दे,कपड़े और गृहस्थी जलकर राख हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.