शार्ट सर्किट से कास्मेटिक सामान के गोदाम में लगी आग
अमरोहा, जून 1 -- जोया, संवाददाता। शार्ट सर्किट से कास्मेटिक सामान के गोदाम में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होने का दावा किया जा रहा है।डिडौली क्षेत्र के कस्बा जोया में स्थित सरकारी अस्पताल के पास मोहल्ला इकबाल नगर प्रथम में मोहम्मद अकरम की कास्मेटिक सामान की दुकान है। वह थोक कारोबारी हैं। ग्राउंड फ्लोर पर मकान के आगे दुकान है तथा पीछे परिवार रहता है। जबकि फर्स्ट फ्लोर पर गोदाम बना है। छत पर सोलर पैनल लगे हैं। सोमवार को लगभग 11:30 बजे सोलर पैनल के तारों में शार्ट सर्किट से आग लग गई जो देखते ही देखते गोदाम तक पहुंच गई। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से कास्मेटिक सामान के गोदाम में लगी आग इसके बाद लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी जद में ले लिया। आग लगने पर मोहम्मद अकरम परिवार को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.