शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, मशक्कत के बाद पाया काबू
अयोध्या, मई 30 -- बीकापुर, संवाददाता। चौरे बाजार कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा लाखों रुपए का कपड़ा व अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। चौरेबाजार कस्बा निवासी बृजेश कुमार अग्रहरि की कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी तथा आसपास की दुकानों से सामान हटाना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एडीएम प्रशासन, एसडीएम श्रेया, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह, कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- दुर्गा माता मंदिर गली में घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख फायर ब्रिगेड की पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.