शार्ट सर्किट से एसी के ब्लास्ट करने पर मचा हड़कंप
चंदौली, जून 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता।शहर के कैलाशुपरी स्थित एक मकान में लगे एसी के आउटडोर में मंगलवार की शाम अचानक शार्ट सर्किट से ब्लास्ट हो गया। इस दौरान निकली चिंगारी से घर में रखे कंबल व अन्य सामान में आग लग गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया।कैलाशपुरी निवासी राजकुमार सरैया के पुत्र यथार्थ की शादी समारोह के दौरान झालर लगाया गया है। मंगलवार की शाम पांच बजे आउटडोर में लगा एसी ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के दौरान निकली चिंगारी से कपड़े, कंबल और अन्य समान में आग लग गई। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रहा कि कोई जख्मी हुआ। इस मौके पर सुभाष चंद्र तुलस्यान, ओपी जिंदल, राजीव डोरोलिया, प्रभात गर्ग आदि जुटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.