लखनऊ, जनवरी 2 -- खालाबाजार कोतवाली के पास शार्ट सर्किट से एक घंटा तक दर्जनों घरों की बिजली गुल रही। बताते हैं कि सुबह 10 बजे के आसपास यहां पर दो तार आपस में सट गए और लगभग 10 मिनट तक उसमें से रह-रह कर चिनगारी निकलती रही। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद की तब जाकर तारों में हो रही स्पार्किंग बंद हुई। बिजली कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर तार को सही किया। उसके बाद बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। इस दौरान सुबह से 11 बजे तक बिजली बंद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.