बाराबंकी, अप्रैल 14 -- सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार की सुबह तड़के करीब चार बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में सब्जी और पान मसाला बेचने के लिए रखी लकड़ी की कई गुमटियां व दुकानें जलकर खाक हो गईं। लगभग सात दुकानें पूरी तरह और कुछ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुईं, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। ये दुकानें तहसील की बाउंड्री के पास सिरौली-उधौली मार्ग पर स्थित थीं। धुसेडिया गांव के निवासी इन अस्थायी दुकानों से अपना जीवन यापन करते थे। ये दुकानें मुख्य रूप से लकड़ी की गुमटियों, तिरपाल और लकड़ी के टट्टर का उपयोग करके बनाई गई थीं।आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, ग्राम प्रधान श्रवण वर्मा ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.