अयोध्या, अप्रैल 12 -- अयोध्या, संवाददाता। तहसील क्षेत्र मिल्कीपुर के ईंटगांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से चार घरों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। रविवार दोपहर करीब 12: 30 बजे रामशंकर के छप्पर के बैठका के समीप लगे विद्युत पोल पर लगी केबिल शार्ट हो गई, केबिल से निकली चिंगारी छप्पर पर गिरी, जिससे छप्पर जलने लगा। हवा तेज होने के चलते देखते ही देखते आग रामसुमेर, मो.नईम व राजकुमार के घरों तक फैल गई। अग्निकांड में राजकुमार का छप्पर का बैठका, रामसुमेर का छप्पर व उसमें रखा सामान चारा मशीन ,चारपाई, मो.नईम का टीनशेड, छप्पर,अनाज घरेलू सामान व राजकुमार का छप्पर उसमें रखा कंडा, भूसा आदि जल गया।-----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...