अयोध्या, मार्च 6 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल के आक्सीजन प्लांट को विद्युत सप्लाई करने वाले पैनल में आग लग गयी। हालांकि इससे प्लांट को कोई भी नुकसान नहीं हुआ। अस्पताल की टीम ने आक्सीजन सिलेण्डर का प्रयोग करके उसे बुझा दिया। लेकिन इससे पहले पैनल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेश सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। आक्सीजन प्लांट में मानक के अनुसार विद्युत सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए एक पैनल लगा है। जिससे होकर विद्युत सप्लाई आक्सीजन प्लांट को जाती है। प्लांट से अस्पताल के सभी वार्डो में आक्सीजन की सप्लाई की जाती है। इसके साथ आकसीजन सिलेण्डर व कंसंट्रेटर की सुविधा भी अस्पताल में मौजूद है। शुक्रवार को दिन में करीब 10ः45 पर अचानक इसके विद्युत पैनल से धुंआ उठने लगा। जिसके बाद अस्पताल के अधीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.